सीकेडी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लाइट एंड साउंड शो’ आई स्पीक पंजाब का शानदार मंचन

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीकेडी के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकिशन सीकेडी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लाइट एंड साउंड शो ‘आई स्पीक पंजाब’ आयोजित किया गया। इसमें चीफ खालसा दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने विशेष तौर से भाग लिया। वहीं स्कूल मेंबर इंचार्ज सरजोत सिंह साहनी, हरजीत सिंह सचदेवा, प्रितपाल सिंह नरूला और हंसबीर सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल शबद के साथ समागम की शुरुआत की गई। बाद में डा. निज्जर ने दीप प्रज्जवलित करने की रस्म अदा की। इस मौके पर शानदार लाइट एंड साउंड शो भी करवाया गया। शो के दौरान स्टूडेंट्स ने पंजाबी मातृभाषा के 35 अक्षर, पंजाबी मेले, सूफी गीत, 1947 के बंटवारे पर दुखी पंजाब, रंग-बिरंगे पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति, खत्म हो चुके पारंपरिक खेल और पंजाब के वीरतापूर्ण और गौरवशाली इतिहास को स्टेज पर पेश किया। बाद में स्टूडेंट्स ने गतका, मलवई गिद्दा और भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर निज्जर ने अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी का पंजाब, मातृभाषा पंजाबी और पंजाबियत से जुड़ना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी मातृभाषा, संस्कृति और पुरानी परंपराओं से प्यार करता है, उसकी जड़ें कभी कमजोर नहीं हो सकतीं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी न सिर्फ पंजाब के शहीदी भरे इतिहास और संस्कृति को जानती है बल्कि इसे अपनी कला और जुनून से दुनिया के सामने पेश करने पर गर्व भी करती है। प्रिं. हरकमलप्रीत कौर कालरा ने मेहमानों, स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का आभार जताया। इस मौके पर संतोख सिंह सेठी, कुलजीत सिंह साहनी, रमणीक सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों, एडिशनल ऑनरेरी सचिव/हेड ऑफिस मेंबर इंचार्ज हरविंदर पाल सिंह चुघ, इंजी. जसपाल सिंह, स्कूल मेंबर इंचार्ज सरजोत सिंह साहनी, हरजीत सिंह सचदेवा, प्रितपाल सिंह नरूला, हंसबीर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *