अमृतसर| जोड़ा फाटक पर करोड़ों की लागत से बना अंडरपास इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार शुरुआत में तो अंडरपास में स्ट्रीट लाइटें लगाई ही नहीं गई थीं। लोगों के विरोध के बाद लाइटें लगाई गईं, लेकिन अब वे भी कई दिनों से बंद पड़ी हैं। अंधेरा होने पर यहां डर का माहौल बन जाता है और वाहन चालकों को रास्ता देखने में दिक्कत होती है। महिलाओं के लिए तो यह रास्ता और भी असुरक्षित महसूस होता है। सुविधाओं के लिए बनाया गया यह अंडरपास अब परेशानी का कारण बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लाइटें तुरंत चालू की जाएं। – आनंद कुमार, निवासी जोड़ा फाटक।


