तर्रागोंदी में रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

भास्कर न्यूज | अमलीडीह शासकीय उमावि सिलौटी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय शिविर तर्रागोंदी में शुरू हुआ। शिविर का विषय सतत भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना एवं नशा मुक्त समाज के लिए युवा है, जिसके माध्यम से युवाओं जागरूकता, जिम्मेदारी और सामाजिक नेतृत्व विकसित करने का उद्देश्य रखा है। शिविर के उद्घाटन में मुख्य अतिथि अरूण साहू उपसरपंच तर्रागोंदी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य बी पदमा राजेश ने की। विशिष्ट अतिथियों में मानू राम साहू अध्यक्ष साहू समाज तर्रागोंदी, संतराम निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, दुलार सिन्हा अध्यक्ष शाला विकास समिति सिलौटी, गैंदलाल साहू, चंद्रिका साहू, टकेश्वरी साहू, वंशीराम साहू, माधव राम साहू, विनायक साहू अध्यक्ष हाईस्कूल तर्रागोंदी उपस्थित रहे। इस शिविर में 61 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य बी पदमा राजेश के निर्देशानुसार व कार्यक्रम अधिकारी संतोष जैन, सहायक कार्यक्रम अधिकारी रानी साहू के मार्गदर्शन व ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों में कार्यक्रम हुआ। स्वयंसेवकों को 6 समूहों में बांटा गया। प्रत्येक टोली को महापुरुषों एवं विरांगनाओं के नाम पर रखकर सामाजिक एवं विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। शिविर अवधि में रक्तदान शिविर, नशा मुक्त रैली, पुस्तक दान का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *