पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों को भोजन कराया

बालोद| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाररास में पालक समिति के सदस्यों ने न्योता भोज कराया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष कासीमुद्दीन कुरैशी ने कहा कि सबसे बड़ा दान अन्नदान होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए, जिससे बच्चों में संस्कार और सामाजिक मूल्य विकसित हों। इस अवसर पर पालक समिति के अध्यक्ष धनराज साहू, उपाध्यक्ष राधिका देवदास आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *