वक्ता बोले- अज्ञानता और लालच साइबर अपराध का कारण, संदिग्ध लिंक व कॉल से रहें सावधान

कोरबा | गवर्नमेंट कॉलेज पाली में रविवार को राष्ट्रीय साइबर दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा के साथ हुआ। मुख्य वक्ता तरुण कुमार जायसवाल सहायक उपनिरीक्षक, पाली थाना ने साइबर अपराध को मुख्य रूप से अज्ञानता एवं लालच का दुष्परिणाम बताया। इससे सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। परमालाल, आरक्षक ने साइबर अपराध से बचने की नसीहत देते हुए संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करने, एपीके फाइल डाउनलोड ना करने। डिजिटल अरेस्ट जैसे भ्रामक कॉल के समय 1930 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई। इसके बाद निकटवर्ती पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी कर सकते हैं। मोबाइल गुम हो जाने की दशा में संचार साथी ऐप के माध्यम से नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है साथ ही गुम मोबाइल की लोकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने साइबर अपराध से सुरक्षित रहने से संबंधित विभिन्न प्रकार के पोस्टरों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी वर्षा लकड़ा ने किया। कार्यक्रम में सुनील कंवर, जूही देवांगन, भारती देवांगन, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट्स कोमल, वर्षा बंजारा, वर्षा पोर्ते, राजनंदिनी, सुमन, खुशबू, अलीशा, ममता, श्रद्धा, आंचल, मोनिका, वंदना, मीनाक्षी, दुर्गा, रवीना, शालिनी, राधिका, वर्षा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *