गीता जयंती पर कार्यक्रम आज सेक्टर-6 में होगा

भिलाई|गीता जयंती 1 दिसंबर की शाम 4.30 बजे राधा कृष्ण मंदिर बृजमंडल सेक्टर-6 भिलाई में मनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ गीता परिवार के अध्यक्ष गीत गोविंद साहू ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भक्तिमय आयोजन हो रहे हैं। यह 5162वीं जयंती है। यह महोत्सव 2025 उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर से पुत्रदा एकादशी 31 दिसंबर तक जारी है, जिसमें हजारों गीता प्रेमी ऑफलाइन व ऑनलाइन आयोजन कर रहे हैं। ऑफलाइन कार्यक्रम में शोभायात्रा, गीता पारायण, संगीतमय गीता पारायण, विभिन्न सामूहिक गतिविधियां, क्विज, गीता ज्ञान पति, ड्राइंग, गीता अंताक्षरी, बुक स्टॉल एवं गीता प्रचार आदि आयोजन 70 देशों और 1000 नगरों में हो रहे है। वहीं ऑनलाइन कार्यक्रमों में षष्ठी पारायण शृंखला 47 दिनों तक 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक जारी है। जिसमें रोज सुबह 6.30 बजे से एक अध्याय पारायण एवं शाम 7.30 से 10.30 बजे सम्पूर्ण गीता पारायण चल रहा है। वहीं अखंड गीता पारायण-मोक्षदा एकादशी 1 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *