भास्कर न्यूज | कोरबा जिफ्सा फायर एंड सेफ्टी ने अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाई। होटल स्टे ओरा आयोजित समारोह में देश की सबसे बड़ी ट्रेनिंग संस्था टीयूवी, एसयूडी, आईआईएसएसएससी के संबद्धता के साथ मनाया। बिजनेस प्रपोजल और ट्रेनिंग क्वालिटी के इम्प्रूवमेंट पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिफ्सा मैनेजमेंट और कर्मचारियों ने आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। संस्था के कर्मचारयों का परिचय डायरेक्टर प्रिया मल्होत्रा ने अतिथियों से कराया। इसके बाद टीयूवी-एसयूडी, इंडियन आयरन एंड स्टील सेक्टर स्कील काउंसिल आईआईएसएसएससी से आए अतिथियों और ट्रेनिंग क्वॉलिटी के इम्प्रूवमेंट के लिए जिफ्सा के कांफ्रेंस रूम में एक शॉर्ट मीटिंग की गई। इसमें शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट आर्गेनाइजेशन जैसे एनटीपीसी, एसईसीएल, सीएसपीजीसीएल, अडानी ग्रुप, माइनस प्रोजेक्ट गेवरा व अन्य कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें फायर एंड सेफ्टी के क्षेत्र को और मजबूत, बेहतर, सुगम और सरल बनाने पर जोर दिया और कंपनियों में होने वाली फायर जोखिम को जीरो किया जा सके, इस पर चर्चा की गई। जिफ्सा ने 27 नवंबर को स्टे ऑरा होटल में एमओयू साइनिंग समारोह का सफल आयोजन किया। यह साझेदारी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण और उद्योग-शिक्षण सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। मुख्य अतिथि बिभास घटक, महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा और विशिष्ट अतिथि दीप्ति डुबाल, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, टीयूवी एसयूडी साउथ एशिया उपस्थित रहीं। साथ ही श्रीपद राघवेन्द्रन, मनोज आर, शशांक शेखर, बहाउद्दीन अहमद और आबिद अली डान्त्रेलिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते मुख्य वक्ता।


