वक्ता बोले- युवाओं के लिए संजू प्रेरणा स्रोत

संजू देवी और अन्य। पाली | महिला कबड्डी विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी का आगमन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बक्साही में हुआ। संस्था की प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह ने अगवानी करते हुए सम्मानपूर्वक मंच तक ले गईं। संजू देवी का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने संदेश में उनके द्वारा भारत देश को कबड्डी के खेल में हमेशा सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा करने प्रोत्साहित कीं। आगे कहा कि वे हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला खिलाड़ी के रूप में आपने कोरबा जिला ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, इससे पूरा स्कूल परिवार हर्षित है। इस दौरान संजू ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में विचार व्यक्त कर कहा सीमित साधनों का उपयोग करते हुए हमें निरंतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *