श्री गीता जयंती पर श्रीराम चौक से आज निकालेंगे शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गीता जयंती के पावन अवसर पर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर की ओर से 1 दिसंबर को श्रीराम चौक से संत समाज की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसके संबंध में रविवार को श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीरामायण जी के पाठ का शुभारंभ श्री सनातन धर्म जनता मंदिर पक्का बाग में किया गया। पं. ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में पं. रोहित शर्मा एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया गया तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अखिल विश्व गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा और महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी नगरवासियों से ग्राउंड में प्रातः 10 से 2 बजे तक हो रहे श्री गीता महासम्मेलन तथा दोपहर 2 बजे श्री राम चौक, कम्पनी बाग से प्रारंभ हो रही शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गीता महासम्मेलन में संत महात्मा पधार रहे हैं, जो भगवद्गीता पर प्रवचन करेंगे। उन्होंने सभी नगरवासियों से प्रातः श्रीमद्भगवद्गीता महासम्मेलन तथा तदोपरांत शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया, तथा शोभायात्रा मार्ग में आने वाली मार्केट कमेटियों से शोभायात्रा का स्वागत करने की प्रार्थना की। यहां अशोक शर्मा, मोहन लाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राहुल बाहरी, पं. संदीप शर्मा, रणदीप शर्मा, नवीन शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, प्रवीण कोहली, सुमित कालिया, अविनाश सराफ, सुमन शर्मा, आशा शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *