अन्नपूर्णा जयंती के उपलक्ष्य में कोट किशन चंद में करवाई श्रीमद् भागवत कथा

जालंधर | मां अन्नपूर्णा मंदिर, कोट किशन चन्द में भक्तों की ओर से अन्नपूर्णा जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कथा वाचक पं. पंकज शर्मा ने कथा के माध्यम से भक्तों से कहा कि धन को सही तरीके से कमाने और उसका सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही देश और समाज की उन्नति में सहयोग दे सकता है। जो व्यक्ति सही तरीकों से धन कमाते हैं, वे चाहे कम ही धन कमाते हों, परंतु वह धन बहुत लंबे समय तक प्रयोग में आता है। कार्यक्रम के अंत में अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधक कमेटी और मंदिर महिला संकीर्तन मंडल व भक्तों ने प्रभु की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *