बेटी ब्याही, दामाद संग बारातियों को बांटे 300 हेलमेट, दिया आशीर्वाद… जीते रहो

शहर में रविवार को एक विवाह में अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां दूल्हे सहित 300 बारातियों को दुल्हन के पिता ने हेलमेट बांटे और सभी से सुरक्षा का संकल्प लिया। दुल्हन कोमल के पिता नीलेश कुशवाह व्यवसायी हैं। खंडवा नाका निवासी विनोद कुशवाह और कोमल का विवाह चित्रगुप्त चौराहा स्थित एक मैरिज गार्डन में हुआ। शीतल नगर निवासी नीलेश ने बताया कि उनके पिता हरिशंकर कुशवाह शहर में बढ़ रहे सड़क हादसों से काफी चिंतित हैं। उन्होंने इच्छा जताई थी कि बारातियों को यह अनूठा उपहार दिया जाए। …इसलिए जरूरी क्योंकि ये नंबर चिंता बढ़ा रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *