बिलासपुर| प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बहतराई में बन रहे आवास पिछले चार वर्षों से अधूरे पड़े हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान मुहैया कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था । स्थिति यह है कि अधूरे पड़े इन मकानों में अब जंगल जैसी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पूरे परिसर का स्वरूप अव्यवस्थित और भयावह दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि शुरूआती दौर में तेजी से काम हुआ, पर कुछ ही महीनों बाद निर्माण पूरी तरह रुक गया। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की गई, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में झाड़ियां और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। – राकेश साहू , बहतराई


