रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “25 वर्षों का उत्सव – वर्षों का संकल्प” थीम पर कोदापाखा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत कोदापाखा में औषधालय प्रबंधन द्वारा बैठक आयोजित की। इसमें ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुखों शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि प्रस्तावित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग होंगे। सांसद से दूरभाष पर चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने अपना स्नेहपूर्ण सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान हमर सुघ्घर औषधि उद्यान एवं ऑक्सीजन जोन का निरीक्षण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि औषधीय पौधों से सुसज्जित यह उद्यान 60 प्रतिशत जनसहभागिता से सफलतापूर्वक विकसित किया जा चुका है। शेष 40 प्रतिशत विकास कार्य को भी सांसद एव ग्रामीणों के सहयोग से पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है। बैठक में सरपंच सोमनाथ नेताम, गायता पतिराम नरेटी, रामप्रसाद नरेटी, डॉ. केवी गोपाल व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *