ऊर्जा संरक्षण पेंटिंग स्पर्धा: हिमांशु और अनुराग ने बाजी मारी

मनेंद्रगढ़ | पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा उर्जा संरक्षण पर आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों हिमांशु दास व अनुराग तिग्गा ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित होकर दोनों छात्रों ने पावर ग्रिड कुम्हारी दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर एक ग्रह, एक अवसर – उर्जा बचाएं और उर्जा संरक्षण – मेरी जिम्मेदारी, मेरा भविष्य विषय पर अपनी-अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया और भागीदारी प्रमाण पत्र व 7500-7500 रुपए का चेक प्राप्त किया। बता दें कि संस्था के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों में भी अपनी चित्रकला के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक अपने क्षेत्र व विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य इंद्रा सेंगर व सचिव संजय सेंगर ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *