पाटन| थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू और शिक्षक एवं अधिकार मित्र द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां नागरिकों को राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौता से निराकरण करने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौता से प्रकरणों का निराकरण कराने पर आपसी विवाद खत्म होकर भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के. विनोद कुजूर एवं सचिव उमेश कुमार भागवतकर के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय पाटन शीतल निकुंज के मार्गदर्शन में यह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित िकया गया।


