भिलाई| भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी और विश्वसनीय सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, सेक्टर–6 ने अपने सदस्यों के हित में बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से न सिर्फ सदस्यों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि आवश्यक परिस्थितियों में उन्हें अधिक वित्तीय सहायता भी उपलब्ध हो सकेगी। सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि सदस्यों की लगातार मिल रही मांग और उनकी जरूरतों को देखते हुए संचालक मंडल ने आकस्मिक ऋण की सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पूर्व में यह सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुप, की गई थी, जिसे अब और बढ़ाते हुए 5 लाख रुप, कर दिया गया है। इससे अचानक उत्पन्न वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना सदस्यों के लिए अब और आसान होगा।


