बिलासपुर| भरनी-परसदा–पेण्डारी के त्रिकोण स्थल स्थित सतधाम अमृत कुण्ड, तपोभूमि भरनी में 18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय 54वां बाबा गुरुघासीदास जयंती महोत्सव एवं विशाल मेला लगेगा। यह जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सतनामी समाज के प्रमुख राजमहंत पं. उमादत्त घिलहरे ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा गुरुघासीदास की अद्भुत शक्ति से अमृत कुण्ड के उत्पन्न होने की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन होगा। महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से पंथी नृत्य दल शामिल होंगे, जिन्हें मेला समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे। मेला अध्यक्ष पंडित उमादत्त घिलहरे ने देशभर के पंथी कलाकारों से मेले में पहुंचने कहा है।


