दयालबंद गुरुद्वारे में एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर आज से, सुबह-शाम होगा उपचार

बिलासपुर| गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, दयालबंद में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर, सुजोक, नैचुरल उपचार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 1 से 7 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। यह शिविर एक्युप्रेशर स्पेशल ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर राजस्थान के विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार प्रतिदिन दो सत्रों में किया जाएगा। इसमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगा। प्रत्येक मरीज को रोजाना 15 से 20 मिनट उपचार दिया जाएगा। सात दिवस के शिविर के लिए पंजीयन करना है। विशेषज्ञों ने बताया कि बिना दवा कई रोगों का उपचार किया जाएगा। शिविर में उपचार विशेषज्ञ गोरधन चौधरी, भीमराज चौधरी करेंगे। समिति के पदाधिकारी मनदीप सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह दुआ, सुरेश सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह गंभीर, अजीत सिंह सलूजा सहयोग कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मानव सेवा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *