काव्य संग्रह “मां अरपा’ का किया गया विमोचन

बिलासपुर| साहित्य सृजन समिति एवं साहित्याग्राम प्रकाशन के संयुक्त तत्वाधान में साईं आनंदम् सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला की नवीन काव्य संग्रह मां अरपा का विमोचन एवं सम्मान समारोह हुआ। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की महासचिव शशिदीप मुंबई का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक रहे। अध्यक्षता डॉ. अशोक पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि शशिदीप, डॉ. अनिता सिंह, विजय तिवारी रहे। कार्यक्रम में भारतेन्दु साहित्य समिति सहित अन्य संगठनों द्वारा शुक्ला को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पाठक ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार शुक्ला ने साहित्य की अनेक विधाओं में सार्थक लेखन किया है। किन्नर विषय पर आधारित उनके उपन्यास ‘सज रही गली मेरी मां’ और ‘मुई मरजानी’ अत्यंत चर्चित और विशिष्ट रहे हैं। अरपा नदी के प्रति उनके आत्मीय भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति उनकी काव्य संग्रह मां अरपा में देखने को मिलती है। शुक्ला ने काव्य रचनाओं और मां अरपा की सृजन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने काव्य संग्रह की समीक्षात्मक विवेचना व तिवारी ने उनके साहित्यिक योगदानों का उल्लेख किया। संचालन डॉ. संगीता बनाफर व आभार प्रदर्शन शिव शुक्ला ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *