चर्च में रविवारीय आराधना के साथ शुरू हुई क्रिसमस की तैयारी

बिलासपुर | चर्च ऑफ क्राइस्ट, सीएमडी चौक में क्रिसमस की तैयारी चल रही है। रविवार को आराधना हुई। रविवारीय आराधना का संचालन प्रवीण जैसल ने किया। उपदेश सीनियर पास्टर सुदेश पॉल, बाईबल पठन मुकेश पॉल ने किया। भेंट की सेवकाई नार्मन हेनरी और राकेश पॉल और प्रार्थना में अगुवाई प्रीति वालेस, प्रीति कुमार, आश्रिता डेविड और रेनुका अब्राहम ने की। इस दौरान पास्टर सुदेश पाल ने समाज के लेागों को बताया कि दिसंबर का महीना मसीही समाज के लिए पावन, पवित्र और शुभ माना जाता है। यह महीना आनंद और खुशियों का संदेश लेकर आता है, क्योंकि इसी महीने में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस मनाया जाता है। चर्च ऑफ क्राइस्ट, सीएमडी चौक के सीनियर पास्टर पॉल ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत होते ही चर्चों और मसीही परिवारों में क्रिसमस की तैयारियां जोर–शोर से प्रारंभ हो गई है। घरों और चर्चों की सजावट, रंग–रोगन, क्रिसमस ट्री, स्टार, गौशाला और यीशु के जन्म का चित्रण सजाया जा रहा है। बच्चों के लिए नए वस्त्र, क्रिसमस गिफ्ट और सांता क्लॉस के रूप में उपहार बांटने की सामग्रियों की खरीदारी चल रही है। क्रिसमस माह में चर्च में क्रिसमस ड्रामा, संडे स्कूल पुरस्कृत समारोह, क्रिसमस ट्री उपहार वितरण, कैरोल सिंगिंग, बुजुर्गों का सम्मान, खेलकूद, पिकनिक, वॉच नाइट सर्विस, क्रिसमस मिलन समारोह, मसीही गीत–संगीत प्रतियोगिता, कोरियोग्राफी और विधवा माताओं का सम्मान होगा। तैयारी में सीरिया बी. दास, विल्सन जॉन, राहुल जॉन, अरविंद कुमार, सनी जान, मुकेश पॉल, शामुएल वालेश, प्रवीण जैसल, बोल्डी कुमार, कुणाल कुमार, विवेक पॉल, नार्मन हेनरी आदि लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *