पंजाब अपडेट्स:गुरदासपुर ग्रेनेड हमले के 2 आरोपियों का एनकाउंटर; पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कई जगह बस सर्विस ठप

पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह पुलिस ओर दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दोनों आरोपी जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दोनों आरोपी थाना सिटी गुरदासपुर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल हैं। गांव दऊवाल मोड़ के पास पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंचे एस पी युगराज सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। बदमाशों की पहचान नवीन और कुश के तौर पर हुई है। वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम और बंब निरोधक दस्ता पहुंच चुका है। एक, काले बैग में से ग्रेनेड भी मिले है। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज यानी सोमवार को भी जारी है। सरकार से यूनियन की बातचीत के बाद भी कई डिपो में बसें चलाई नहीं गई। यूनियन की मांग है कि सरकार जब तक अपने वादे अनुसार, सस्पेंड कर्मियों को बहाल करने समेत दूसरी मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती वो हड़ताल जारी रखेंगे। जालंधर रोडवेज डिपो 1 के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पनबस और PRTC कर्मियों की हड़ताल जारी है। बता दें कि बीते दिन परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर से कर्मचारी यूनियन की 7 घंटे मीटिंग के बाद हड़ताल वापसी पर फैसला हुआ था। अमृतपाल सिंह की पैरोल पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह ने संसद के विंटर सेशन में शामिल होने के लिए पैरोल न देने के पंजाब सरकार के फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। आज इस याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अमृतपाल सिंह की ओर से दाखिल याचिका में पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस और केंद्र सरकार को पक्षकार बनाया गया है। उनके वकीलों का कहना है कि संसद में शामिल होना आवश्यक है, ताकि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ और उससे जुड़ी अन्य समस्याओं पर वह चर्चा कर सकें। विंटर सेशन 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *