धौलपुर में शादी समारोहों से लगा जाम, पुलिस ने संभाली:कोतवाल ने मैरिज होमों में समझाइश कर यातायात सुचारु कराया

धौलपुर शहर में सावों के चलते 30 नवंबर की रात आयोजित कई विवाह समारोहों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। विभिन्न मैरिज होमों के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से कई स्थानों पर जाम लग गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहर में स्थित विभिन्न मैरिज होमों का निरीक्षण किया और वाहन संचालकों तथा समारोह में उपस्थित लोगों को समझाइश दी। थाना प्रभारी ने हिदायत दी कि वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े किए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता के चलते कुछ ही समय में ट्रैफिक सामान्य होना शुरू हो गया। विवाह समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। थाना प्रभारी ने बारात और वधू पक्ष के लोगों तथा मैरिज होमों के गार्डों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे चोरी या असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *