गुमला में फिर दो हादसों ने ली दो जिंदगियां:एक बच्ची और एक महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल

गुमला और लातेहार जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। रायडीह और महुआडांड़ में हुई इन घटनाओं में एक डेढ़ माह की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर लोगों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में हुआ। रायडीह में बोलेनो कार पेड़ से टकराई, बच्ची की मौके पर मौत पहली घटना रायडीह प्रखंड के काशीर मरियमटोली के पास हुई, जहां रांची लौट रही एक बोलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डेढ़ माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 54 वर्षीय पात्रीक बेक और 29 वर्षीय नीलोफर एक्का को रिम्स रेफर किया गया है। पात्रीक बेक के दोनों हाथ टूट गए हैं और नीलोफर की आंख के नीचे गहरी चोट आई है।पात्रीक ने बताया कि वे अपनी बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रांची लौट रहे थे। मरियमटोली के पास ड्राइवर को झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल मृत बच्ची की पहचान की प्रक्रिया जारी है। महुआडांड़ में धान से लदा पिकअप पलटा, तीन लोग घायल दूसरी घटना महुआडांड़ में हुई, जहां धान से भरा एक पिकअप वाहन देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार 65 वर्षीय लाजरूस टोप्पो, 40 वर्षीय सिलवेनिया टोप्पो और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही सिलवेनिया ने तोड़ा दम गुमला सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सिलवेनिया टोप्पो को मृत घोषित कर दिया। लाजरूस टोप्पो और चालक सलीन का इलाज जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है और वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *