तेज स्पीड पिकअप पानी पूरी के ठेले में घुसी:ग्राहक और ठेला चालक की मौत, घटना के बाद मौके से भागा चालक

जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में तेज स्पीड पिकअप पानी पूरी के ठेले में जा घुसी। हादसे में पानी पूरी ठेला चलाने वाले और ग्राहक दोनों को मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों को बॉडी को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बोरानाडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात दस बजे के करीब की है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला छोटूराम पानी पूरी का ठेला लगाता है। रविवार रात गढ़ गणेश के पास एक पिकअप तेज स्पीड में चल रही थी। उसके आगे एक इनोवा चल रही थी। उससे बचने के प्रयास में पिकअप चालक ने पानी पूरी के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में पानी पूरी ठेला चालक और ग्राहक दोनों को मौत हो गई। हादसे में इनोवा गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान छोटू राम पुत्र कल्लू सिंह उम्र 32 साल निवासी लूटमपुरा, जिला भिंड ग्वालियर मध्यप्रदेश और धर्मेंद्र पुत्र भंवरलाल मेघवाल उम्र 30 साल निवासी बलदेव नगर मसूरिया के तौर पर हुई। दोनों की बॉडी को पुलिस ने मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि हादसे में बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।।वहीं पानी पूरी वाले के भाई राजकुमार के बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *