मंत्री किरोड़ी मीणा ने महिला के हाथ पर लिखा आश्वासन:गौशाला अतिक्रमण मामले में 4 तारीख को पहुंचने का वादा

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक फरियादी महिला को गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण न होने का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला के हाथ पर ही लिखकर यह आदेश दिया कि कोई भी गोशाला के काम को नहीं रोकेगा और वे 4 तारीख को वहां पहुंचेंगे। यह घटना आज, सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट स्थित चाय की थड़ी पर हुई जनसुनवाई के दौरान सामने आई। दौसा से आई एक महिला ने गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मंत्री ने मौके पर ही उसके हाथ पर लिखा, “कोई भी गोशाला का कार्य नहीं रोकेगा।” उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए। महिला निकट पुरी, सिकराय, दौसा से जनसुनवाई में जयपुर पहुंची थी। इस दौरान जनसुनवाई में महिला के हाथ पर आश्वासन लिखते हुए किरोड़ी लाल मीणा बोले- बात कट गई तो वहीं खाट बिछा कर बैठ जाऊंगा, इस पर महिला ने कहा- मैं आपके सामने और सबके सामने बोली रही हूं कि अतिक्रमण हुआ तो मैं वहीं धरती में समा जाऊंगी। उन्होंने जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली और पानी से संबंधित ज्यादा शिकायतें सामने आईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *