झालावाड़ में कांग्रेस का पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गिरफ्तार:फर्जी डॉक्यूमेंट से कीमती जमीन हड़पने का आरोप, दो साथी भी पकड़े

झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को फर्जी दस्तावेज तैयार कर कीमती भूखंड हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस को देख आरोपी ने खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। वहीं दो साथियों को भी पकड़ा गया है। मामला महेश डागा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शर्मा ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर करोड़ों रुपए मूल्य की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायत पर जांच आगे बढ़ी तो एफएसएल रिपोर्ट में दस्तावेजों के फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शर्मा को गिरफ्तार किया। मामले की जांच डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा कर रहे हैं। खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान प्रमोद शर्मा ने कमरे की खिड़की से एसी हटाकर नीचे कूदकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका प्रयास नाकाम कर दिया गया। पूर्व में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव प्रमोद शर्मा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर झालावाड़-बारा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह झालावाड़ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। पुलिस ने बताया प्रमोद शर्मा पर झालावाड़ कोतवाली थाने में जमीनों पर कब्जा करने के दो मामले पहले से दर्ज है। शर्मा पर कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पुलिस अब दस्तावेजों की पूरी श्रृंखला और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *