धार में मुंबई-आगरा हाईवे पर किसानों का डेरा:खलघाट टोल पर 4 जिलों के किसान जमा; हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के खलघाट टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह से किसानों का विशाल आंदोलन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों के किसान अपने ट्रैक्टरों और वाहनों के साथ हाईवे पर जमा हो गए हैं। किसान फसलों के उचित दाम और खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसानों का यह धरना फसलों के उचित दाम, खरीदी व्यवस्था में सुधार और निर्यात नीति से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर है। किसान नेताओं का आरोप है कि फसलों के दाम तय करने में पारदर्शिता नहीं है और मौजूदा खरीदी व्यवस्था हर साल उन्हें परेशान करती है। सुबह 5 बजे से जारी धरना, गूंज रही हनुमान चालीसा
यह आंदोलन सोमवार सुबह 5 बजे से जारी है। प्रदर्शनकारी किसान शांतिपूर्ण तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। वे देशभक्ति और किसान गीतों के बीच धरने पर बैठे हुए हैं। SP-ASP रात से मौके पर, पुलिस बल तैनात
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धार एसपी मयंक अवस्थी और एडिशनल एसपी विजय डावर रात से ही मौके पर मौजूद हैं। हाईवे की एक लेन चालू, रूट डायवर्ट किए
मुंबई-आगरा हाईवे की एक लेन फिलहाल चालू रखी गई है, जबकि दूसरी लेन किसानों के धरने के कारण प्रभावित है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए कई मार्गों को परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हर पल कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लाखों वाहन गुजरते हैं, प्रशासन के लिए चुनौती
यह वही राष्ट्रीय राजमार्ग है जिससे रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं, जिससे इसे सुचारू रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। यदि आंदोलन लंबा चलता है तो हाईवे पर यातायात का दबाव और बढ़ सकता है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *