शादी से 10 दिन पहले युवती ने सुसाइड किया:LLB डिग्रीधारी युवती की शादी भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से तय थी

शादी से 10 दिन पहले अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं हाउसिंग बोर्ड निवासी देवेंद्र विजय की 27 साल की बेटी सैजल विजय ने रविवार रात को घर में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। जिसकी शादी 10 दिसंबर को मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन विजय पुत्र राजेंद्र विजय से होनी थी। अब पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में लगी है। बेटी पक्ष के लोगों ने शादी में दहेज के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। अरावली विहार थाने के एएसआई इशराक खान ने बताया कि सैजल विजय ( 27) पुत्री देवेंद्र विजय निवासी काला कुआं ने रविवार रात को घर में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। रात को ही परिजनों को पता चलने पर उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में सैजल की शादी की करीब-करीब पूरी तैयारी हो चुकी थी। सैजल के पिता सामान्य प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे पहले सिल्वर ऑक स्कूल में भी कंप्यूटर ऑपरेटर रहे हैं। सैजल की शादी नमन विजय पुत्र राजेंद्र विजय निवासी भोपाल के साथ होनी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सगाई के बाद दोनों के बीच में बातें हो रही थी। किसी तरह का कोई मसला नहीं था। लेकिन बाद में बेटे वाले पक्ष की ओर से शादी अच्छे से करने के नाम पर दहेज की मांग करने लग गए थे। जिसके कारण उनकी बेटी तनाव में आती गई। संभवतया इसी कारण से उसने सुसाइड कर लिया। वैसे दोनों ही परिवार सामान्य हैं। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *