सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार:ग्वालियर से लौट रहे परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर जैन मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान गौतम बुद्ध नगर निवासी जुगल किशोर (70), उनकी पत्नी राधा शर्मा (62), पुत्र नीरज शर्मा (45), पुत्रवधू शीतल शर्मा (38) और आकाश शर्मा (32) के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल परिवार ग्वालियर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मनियां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *