संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपना पालतू कुत्ता संसद परिसर में लेकर पहुंच गईं। इस घटना पर बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया है। रेणुका चौधरी से जब पूछा गया कि वे कुत्ते को संसद क्यों लाई हैं, तो उन्होंने कहा- सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं। इसमें क्या हर्ज है? उन्होंने कहा, ये छोटा और बिल्कुल नुकसान न पहुंचाने वाला जानवर है। काटने वाले और हैं संसद में, कुत्ते नहीं। उनके इस कदम पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने नाराजगी जताई और कहा- रेणुका चौधरी कुत्ता लेकर संसद आईं, यह गलत है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। विशेषाधिकार का मतलब दुरुपयोग नहीं होता। संसद परिसर में कुत्ते की 2 तस्वीरें… कांग्रेस सांसद बोलीं- कौन सी सिक्योरिटी कंसर्न संसद की सिक्योरिटी कंसर्न को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि कौन सी सिक्योरिटी कंसर्न। हालांकि, उनका कुत्ता संसद परिसर में ही था और गाड़ी में ही बैठा रहा। उसे संसद भवन के अंदर नहीं ले जाया गया। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरुआत हुई। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें… संसद सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन:कहा- कुछ पार्टियां हार पचा नहीं पातीं, सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया और कई सांसद वेल तक पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। उधर, राज्यसभा में नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया गया। पीएम ने उनका अभिवादन किया। पूरी खबर पढ़ें…


