दतिया में डॉक्टर की पत्नी के जेवर चोरी:ई-रिक्शा में साथ बैठीं दो महिलाओं ने बैग से पर्स निकाला; 43 ग्राम सोना ले उड़ीं

दतिया की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक डॉक्टर की पत्नी के साथ ई-रिक्शा में सफर के दौरान चोरी की वारदात हुई। दो अज्ञात महिलाओं ने उनके हैंडबैग से छोटा पर्स निकालकर सोने के गहने चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह घटना 25 नवंबर की है। पुलिस ने रविवार रात जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी 68 वर्षीय डॉ. अरुण कुमार श्रोत्रिय ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को वे अपनी पत्नी राजेश्वरी श्रोत्रिय के साथ अशोकनगर–ग्वालियर बस से दतिया पहुंचे थे। सुबह करीब 11:20 बजे दोनों झांसी चुंगी पर उतरे और घर जाने के लिए एक आसमानी व काले रंग की इलेक्ट्रिक टैक्सी (क्रमांक MP 32 ZC 4810) में सवार हुए। पत्नी के अगल-बगल बैठी थीं महिलाएं
डॉ. अरुण ड्राइवर के पास आगे की सीट पर बैठ गए, जबकि उनकी पत्नी पीछे की सीट पर थीं। इसी दौरान दो महिलाएं भी टैक्सी में सवार हुईं। एक महिला उनकी पत्नी के सामने और दूसरी बगल वाली सीट पर बैठ गई। बस स्टैंड आने पर दोनों संदिग्ध महिलाएं उतर गईं। इसके बाद दंपती अपने घर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंच गए। घर पहुंचकर देखा तो पर्स गायब था
घर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद जब राजेश्वरी श्रोत्रिय ने अपना हैंडबैग चेक किया, तो उसके अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। उन्हें तब अहसास हुआ कि रिक्शा में साथ बैठी महिलाओं ने ही सफाई से पर्स पार कर दिया। 43 ग्राम वजन के थे गहने
चोरी गए पर्स में सोने का एक मंगलसूत्र और सोने की एक जोड़ी झुमकी रखी थी। ये गहने करीब 43 ग्राम वजन के थे, जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *