करौली के मदन मोहन मंदिर में एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु:भगवान के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और कल्याण की कामना की

करौली में एकादशी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान मदन मोहन के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, दान-पुण्य और विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। मंदिर के पुजारियों और सेवायतों के अनुसार एकादशी पर भगवान के दर्शन का विशेष महत्व होता है। इसी आस्था के चलते शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे गोविंद देव जी मंदिर, स्थानीय आश्रमों और कई अन्य देवालयों में भी दिनभर भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर सत्संग मंडलियों ने संकीर्तन भी किया। मदन मोहन मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों और प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एकादशी के इस पावन अवसर पर करौली शहर भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से परिपूर्ण रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *