प्रतापगढ़ जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने देर रात 15 थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कई अनुभवी अधिकारियों को विभिन्न थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, महेंद्र सिंह को संचित निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। पुराराम को जलोदा जागीर, शम्भू सिंह झाला को अरनोद, भानुप्रताप सिंह को घंटाली और मनीष वैष्णव को सुहागपुरा का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विजेंद्र सिंह को रठांजना, राकेश कटारा को पारसोला, अरुण खांट को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अपराध शाखा और दीपक मेघवाल को सालमगढ़ की कमान सौंपी गई है। उदयवीर सिंह को हथुनिया, चंद्रवीर को पीपलखूंट, प्रवीण कुमार चारण को धोलापानी, रोहित कुमार को कोटड़ी और हजारीलाल मीणा को धरियावद थानाधिकारी बनाया गया है। हरिसिंह को साइबर थाना भेजते हुए साइबर अपराध से निपटने की जिम्मेदारी दी गई है।


