सूरजपुर में श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 मौत:7 घायल, सिंगरौली से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे; लौटते समय हादसा

सूरजपुर जिले के शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं, सात अन्य घायल हुए है। घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है। सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले थे। 30 नवंबर को माता के दर्शन के लिए सूरजपुर आए हुए थे। रात में लौटते समय हादसा हुआ। बताया जा रहा है मृतक का शव गाड़ी में फंसा था, जिसे मशक्कत के बाद निकाला गया। सभी MP सिंगरौली के रहने वाले थे जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के श्रद्धालु 30 नवंबर की रात बोलेरो में सवार होकर सूरजपुर के मां कुदरगढ़ी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। देर शाम वे वापस मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले थे। ओड़गी और चांदनी-बिहारपुर के बीच बांक गांव के पास तेज रफ्तार में श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से जा टकराई। चार गंभीर घायल किए गए रेफर हादसे में बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सवार युवक सतीश ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद मृतक का शव बोलेरो में फंस गया, जिसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में 7 अन्य सवार घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ओड़गी में प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य का इलाज ओड़गी में चल रहा है। जिन घायलों को रेफर किया गया है, उनके भी सिर सहित अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि हादसे के दौरान बोलेरो (क्रमांक UP 61 AA 6191) की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर गाड़ी की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका। जहां हादसा हुआ है, वह खतरनाक मोड़ के कारण दुर्घटना जन्य क्षेत्र माना जाता है। घटना की सूचना पर ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सतीश ठाकुर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ओड़गी सीएचसी भेज दिया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *