ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के मासूम की मौत:सगाई में जा रहा परिवार सवार था, खड़ी कार से टकराने के बाद हुआ हादसा

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रविवार रात ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने की मासूम की मौत हो गई। वह अपनी मां की गोद से उछलकर जमीन पर जा गिरा था। हादसे में उसकी मां और दादा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा खड़ी कार में ई-रिक्शा टकराने से हुआ। परिवार कोलार में सगाई में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले शिव कुमार मजदूरी करते हैं। रविवार रात शिवकुमार की पत्नी सुरेखा अपने नौ माह के बेटे प्रथम को गोद में लेकर ई-रिक्शा से कोलार जा रही थी। ऑटो में सुरेखा नौ माह के बेटे प्रथम के साथ, दादा मोहन ठाकुर के अलावा पांच अन्य लोग भी सवार थे। तभी रास्ते में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेखा और मोहन ठाकुर के अलावा एक अन्य महिला भी घायल हो गई। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों का इलाज कराया। अब पुलिस ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सगाई करने जा रहा था परिवार प्रथम की बुआ का रिश्ता तय करने के लिए परिवार ई-रिक्शा में सवार होकर कोलार के लिए निकला था। मृतक के ताऊ शेलेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे छोटे भाई की शादी फिक्स की है। रविवार को उसकी सगाई का कार्यक्रम कोलार में आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने परिवार जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हुआ नौ महीने के भतीजे की मौत हो गई। घटना ई-रिक्शा के चालक की लापरवाही से हुई। जिसने खड़ी कार में ई-रिक्शा टकरा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *