शिवपुरी में फेरी लगाने वाले का शव मिला:सामान लेकर साइकिल से निकला था, सड़क पर मृत हालत में मिला

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लुधावली में सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। नंदू होटल के पास मिले इस व्यक्ति को देहात थाना पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी सियाराम सिंह (50) के रूप में हुई है। वह शिवपुरी में कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास किराए के कमरे में रहता था और साइकिल से फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सियाराम सोमवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल पर सामान रखकर रोज की तरह फेरी लगाने निकले थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि सियाराम सड़क पर मृत अवस्था में पड़े हैं। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने जानकारी दी कि सियाराम हृदय रोगी थे और उन्हें पहले दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया है। देहात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *