विश्व एड्स दिवस के अवसर पर डूंगरपुर में सोमवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली जिला अस्पताल से शुरू हुई और इसका मुख्य उद्देश्य एड्स से बचाव और जन जागरूकता का संदेश फैलाना था। इस दौरान तंबाकू मुक्त अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। इस जागरूकता रैली का आयोजन डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज और श्रीहरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय के एआरटी सेंटर द्वारा किया गया था। रैली को अधीक्षक डॉ. महेन्द्र डामोर, एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. कान्तिलाल मेघवाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन और मरीजों को एचआईवी के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें एचआईवी की जांच, बचाव के तरीकों और उपलब्ध उपचार के लिए प्रेरित किया गया। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम ‘ओवर कमिंग डिस्रप्शन ट्रांसफॉर्मिंग द एड्स रिस्पॉन्स’ पर केंद्रित थी। रैली में शामिल डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों, अन्य स्टाफ सदस्यों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को ‘तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0’ की शपथ दिलाई गई। उन्हें तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस आयोजन में डॉ. करिश्मा पंचाल, डॉ. गौरव यादव, डॉ. किशोरी लाल वर्मा, डॉ. द्विज पण्ड्या, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर निरंजन जैन, राजेश हंगात, जगदीश मीणा, बच्चूसिंह बैरवा, रोहन जोशी, दशांग मनात, लोकेश, हरीश शर्मा, बृजमोहन एनसीडी, सरिता, हर्सिल सुथार, रिकंल, पंकज भट्ट, रितिका, विहान संस्था और जीवन आश्रम संस्था के संजय मीना सहित कई लोगों ने सहयोग किया।


