जयपुर में टाइल्स से भरा ट्रेलर पलटा:बैलेंस बिगड़ने पर बोलेरो से टकराया, केबिन में बैठा ड्राइवर बाहर कूदा

जयपुर-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह टाइल्स से भरा एक ट्रेलर पलट गया। बैलेंस बिगड़ने से ढाबे के बाहर खड़ी बोलेरो से टकरा गया। ट्रेलर ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए केबिन से बाहर कूदा। कानोता थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सीधा करवाया। रोड किनारे ट्रेलर को खड़ा करवाकर रोड पर बिखरी टाइल्स को हटवाकर बाधित यातायात को चालू करवाया। SHO (कानोता) मुनेन्द्र सिंह ने बताया- सुबह करीब 10 बजे हादसा कानोता नदी के पास हुआ। टाइल्स से भरा एक ट्रेलर जयपुर से बस्सी की ओर जा रहा था। इस दौरान कानोता नदी से पहले शर्मा ढाबे के सामने हाईवे पर किनारे चल रहे ट्रेलर के केबिन के पीछे वाली कनेक्टिंग लिंक टूट गई। केबिन के पिछले हिस्से में ट्रेलर पलटी खा गया। जिससे उसमें भरी टाइल्स रोड पर बिखर गई। ट्रेलर का बैंलेस बिगड़ने पर वह ढाबे के बाहर खड़ी एक बोलेरो से जा टकराया। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत केबिन से बाहर छलांग लगाई। 1 घंटे में ट्रैफिक करवाया सुचारू टाइल्स से भरे ट्रेलर के पलटी खाने पर तेज धमका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। एक्सीडेंट की सूचना पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मौका-मुआवना करने पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं होना सामने आया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सीधा करवाकर रोड किनारे खड़ा करवाया। रोड पर बिखरी टाइल्स के मलबे का हटवाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाधित ट्रैफिक को पूरी तरह से चालू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *