सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव 12 दिसंबर को:जनरल बोर्ड की मीटिंग में फैसला, चुनाव संचालन समिति गठित

सीकर में आज अभिभाषक संघ सभागार में आज साधारण सभा की मीटिंग हुई। मीटिंग में 12 दिसंबर को सीकर बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। पिछले कुछ दिनों से सीकर बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने को लेकर संशय बना हुआ था। आज हुई बैठक में एकबारगी वकीलों के बीच चुनाव करवाने को लेकर बहस हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से 12 दिसंबर को चुनाव होने की घोषणा की गई। इससे पहले, बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष भागीरथ जाखड़ ने की। बार एसोसिएशन सेक्रेटरी नरेश भूकर ने वर्तमान कार्यकारिणी के आय-व्यय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेक्रेटरी भूकर ने बताया कि अब तक सीकर बार एसोसिएशन के कोष में कुल बचत 18065706 रुपए है। पिछले एक साल में सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला निरस्तीकरण को लेकर 131 दिन तक क्रमिक अनशन के दौरान वकीलों ने प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का अहसास करवाया। वकीलों के चैंबर्स के लिए जल्द ही बजट रिलीज होने की उम्मीद है। चुनाव संचालन समिति का गठन बार एसोसिएशन सेक्रेटरी नरेश भूकर ने बताया कि 12 दिसंबर को चुनाव करवाने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। चुनाव संचालन समिति में एडवोकेट पुरुषोत्तम कुमार शर्मा, एडवोकेट सागर मल धायल और एडवोकेट जगदीश प्रसाद भारती को सदस्य बनाया गया है। चुनाव संचालन समिति गुरुवार तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगी। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी पदों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *