शहर में बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या:स्कूटी सवार महिला को लिया चपेट में, पांव में हुआ फ्रैक्चर

जोधपुर में इन दिनों आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। इसके चलते सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक भी खासे परेशान है। सोमवार को जोधपुर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर पांच में सड़क पर स्कूटी लेकर जा रही एक महिला को आवारा पशुओं ने चपेट में ले लिया इसके चलते महिला घायल हो गई इस पूरी घटना से जुड़ा हुआ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे में महिला का पांव फ्रैक्चर हो गया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम की ओर से सड़क पर घूमते पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है। जबकि कुड़ी क्षेत्र में कहीं जगहों पर लोगों ने आवासीय क्षेत्र ही पशु बाड़े बना दिए गए हैं। जिनमें दिन के समय पशुओं को बाहर निकाल कर छोड़ दिया जाता है। जो सड़क पर घूमते हैं और इसकी वजह से बाइक और स्कूटी लेकर निकलने वाले वाहन चालक सहित पैदल राहगीर भी शिकार बनते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *