भोपाल में कारोबारी ने भीड़ के बीच रिवाल्वर लहराई…VIDEO:मदद के लिए आए युवकों को मुक्के मारे, 20 मिनट तक चला हाई वॉल्टेज ड्रामा

भोपाल के फतेहगढ़ स्थित राजू टी स्टॉल के सामने रविवार देर रात करीब बीस मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जहां एक स्विफ्ट कार में आए कारोबारी ने भीड़ के बीच लाइसेंसी रिवाल्वर को हवा में लहरा दिया। इस दौरान कारोबारी नशे में बताए जा रहे हैं। उन्होंने एक युवक के साथ मारपीट भी की। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रधान आरक्षक नसीम खान ने बताया कि विनोद शर्मा ईदगाह हिल्स में रहते हैं और पोल्ट्री फॉर्म का संचालन करते हैं। उनके पास में लाइसेंसी रिवाल्वर है। रविवार रात राजू स्टॉल के सामने से गुजरते वक्त उनकी कार का टायर फट गया। रिवाल्वर हवा में लहराते ही मची अफरा-तफरी कार को रोकते ही मौके पर मौजूद कुछ युवक उनकी ओर बड़े, नशे में होने के कारण कारोबारी को लगा कि भीड़ उन पर हमला करने आ रही है। लिहाजा उन्होंने अपनी रिवाल्वर को हवा में लहरा दिया। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। कारोबारी ने युवक को पीटा भी इसी बीच विनोद ने एक युवक को मुक्के भी मारे, लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, विनोद वहां से निकल चुके थे। बाद में शासन तरफ से विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। विनोद को गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *