पारा शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या:चाईबासा के पुरनापानी बाजार में तीन गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र स्थित पुरनापानी बाजार टांड़ में एक पारा शिक्षक मुकरु देवगम (50 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार, 29 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे हुई। उन्हें पत्थर और लाठी-डंडों से मारा गया। ग्रामीण मुंडा पुरनापानी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को तीनों आरोपियों को ग्राम केजरा से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर वारदात के समय पहने गए कपड़े, खून से सने पत्थर, डंडे और मिट्टी आदि जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि मृतक मुकरु देवगम सुन्डी सुरनियों में पारा शिक्षक थे और साप्ताहिक बाजार करने पुरनापानी पहुंचे थे। इसी दौरान हड़िया/रांसी पीने को लेकर हुए विवाद में तीनों आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमा सुन्डी (25 वर्ष, पिता साहू सुन्डी उर्फ साऊ सुन्डू, निवासी पुरनापानी, थाना टोन्टो), सीनू गौड़ (20 वर्ष, पिता स्व. रामसिंह गौड़, निवासी पुरनापानी, टोला गोताम्पी) और मंगल कारोवा (20 वर्ष, पिता स्व. गोला कारोवा, निवासी पेरतोल, टोला गुटुबासा) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर, खून लगा लकड़ी का डंडा, खून से सनी कंकड़-मिट्टी और आरोपियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *