रोपड़ में दशमेश यूथ क्लब ने लगाए नीम के पौधे:350वें शहीदी गुरुपर्व को समर्पित, सभी से हरियाली बढ़ाने का किया आग्रह

रोपड़ में दशमेश यूथ क्लब ग्रीन एवेन्यू के सदस्यों ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज जी तथा भाई सतीश दास जी, भाई मती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरुगढ़ साहिब सदाव्रत में आयोजित किया गया। यहां नीम के पेड़ लगाए गए। पेड़ों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी क्लब सदस्यों को सौंपी गई। क्लब अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह नागरा ने बताया कि रोपड़ की धरती का ऐतिहासिक महत्व है। यहां सभी गुरु साहिबान के चरण पड़े हैं। उन्होंने जिला निवासियों से इस पवित्र भूमि को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। नागरा ने कहा कि क्लब पौधरोपण अभियान को जारी रखेगा। इस अवसर पर गगनप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, हरजोत सिंह पटवारी, परमजीत सिंह, बलप्रीत सिंह और रिंकलर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *