फाजिल्का में दो बाइकों की टक्कर:मां-बेटे गंभीर घायल; बेटा होने पर ससुराल बधाई देने गए थे

फाजिल्का में ससुराल से लौट रहे युवक और उसकी मां की बाइक को अचानक सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की मां को ज्यादा चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। आनंदपुर मोहल्ला निवासी गुरप्रीत ने बताया कि तीन दिन पहले उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में वह अपनी पत्नी के मायके, गांव सजराना, बधाई देने गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक के आगे अचानक दूसरी बाइक आ गई, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उसकी मां भी घायल हुईं और उनका एक दांत टूट गया। नवजात बेटा भी ICU में भर्ती गुरप्रीत ने बताया कि उसके नवजात बेटे की हालत भी ठीक नहीं है और वह ICU में भर्ती है। वहीं उसकी पत्नी का भी ऑपरेशन हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में उस पर एक साथ कई मुसीबतें आ गई हैं। गरीब होने के कारण वह काम–धंधा छोड़कर अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने इंसाफ के साथ-साथ आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है, ताकि वह अपने परिवार का इलाज सही तरीके से करवा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *