बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार:लड़की भगाने के विवाद में हुई वारदात, नाबालिग को भी किया डिटेन

डूंगरपुर की चौरासी थाना पुलिस ने बांसिया हरवनी गांव में 5 दिन पहले एक 55 साल के बुजुर्ग की लात घुसों और लट्ठ से पीट पीटकर हत्या के आरोपी मां ओर उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक नाबालिग को डिटेन कर लिया है। हत्या की वारदात आरोपी पक्ष की एक लड़की को भगाकर ले जाने के विवाद में हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चौरासी थानाधिकारी रमेश कटारा ने बताया कि हत्या की वारदात हरवणी सांसरपुर गांव में 26 नवम्बर को हुई थी। जीवा (55) पुत्र जवला रोत के समय आरोपी लक्ष्मण (20) पुत्र रामलाल रोत, मां तारा देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर लात घुसो ओर लट्ठ से मारपीट की। लट्ठ से हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद 60 घंटे से ज्यादा समय तक शव पड़ा रहा। वही पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला तारा देवी रोत (48) और बेटे लक्ष्मण रोत (20) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक लड़की को 7 से 8 महीने पहले भगा ले जाने की घटना के बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *