किसानों ने खाद नहीं मिलने पर किया चक्काजाम:बारां में यूरिया की किल्लत पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

बारां में यूरिया खाद की लगातार बढ़ती किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रेक आने के बाद भी खाद वितरण में हो रही देरी से नाराज किसानों ने सोमवार को बारां शहर में अटरू रोड जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को खाद लेने पहुंचे किसान लंबी कतारों में खड़े रहे। घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिलने पर किसानों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि यह फसल का समय चल रहा है, ऐसे में यूरिया खाद की कमी से फसल खराब होने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने तुरंत पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। बाद में पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किसानों को समझाया गया। अधिकारियों ने खाद वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *