आंदोलन में जा रहे किसानों को कसरावद में रोका:इंदौर रोड पर चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, धरना शुरू

खरगोन जिले के 100 से अधिक किसानों को कसरावद से पहले रोक दिया गया, जब वे धार जिले के खलघाट में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने इंदौर रोड पर चक्काजाम कर नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला पदाधिकारी मुकेश पाटीदार ने बताया कि किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भारी वाहनों को सड़क पर चला रहा है, लेकिन किसानों के वाहनों को रोककर जाम लगने का बहाना बनाया जा रहा है। पाटीदार ने कहा कि पुलिस उन्हें जबरन रोक रही है, जिसके विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया इस आंदोलन के मद्देनजर खरगोन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। खलघाट में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का एमएसपी पर उपज खरीदी, कर्जमाफी, खराब फसलों का मुआवजा सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में निमाड़ और मालवा क्षेत्र के खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार जिलों से बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो रहे हैं। किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। शासन-प्रशासन और सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस कारण उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *