नारायण पुरोहित भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त:सिरोही में सम्मान, सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिला इकाई द्वारा वैद्यनाथ महादेव मंदिर परिसर में मतदाता गहन पुनरीक्षण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही नारायण पुरोहित को भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर सम्मान कार्यक्रम किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की, जबकि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित मौजूद रहे। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही जिले से पहली बार नारायण पुरोहित को भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की ताकि कोई मतदाता वोट देने से वंचित न रहे।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवासी व्यक्तियों के नाम कटने से रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए। नव नियुक्त प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक आम कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1977 से वह संगठन से जुड़े हैं और मंडल मंत्री से लेकर दो बार जिला उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से सार्थक करेंगे और पंचायतीराज चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि सिरोही के लिए यह गौरव की बात है कि यहां से पहली बार प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में मंत्री, सांसद, जिला प्रमुख, प्रधान और अब प्रदेश मंत्री होना दर्शाता है कि सिरोही भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है।उन्होंने यमुना प्रवाह यात्रा में सिरोही जिले को प्रथम स्थान मिलने पर शिवगंज व आबूरोड के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने भी अपने विचार साझा किए और नारायण पुरोहित को बधाई दी।प्रदेश मंत्री के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मंच संचालन जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *