पुलिस ने घेरकर अवैध हथियारों के साथ चार जने पकड़े:3 पिस्तौल, 1 जिंदा कारतूस जब्त; बदमाशों से खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत अवैध हथियारों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 3 अवैध पिस्तौल व 1 कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान मय पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने टीम कस्बा देवलियाली पहाड़ी के पास पहुंची। वहां रोड किनारे चार संदिग्ध व्यक्ति आग तपते हुए मिले। टीम को देखकर युवक वहां से भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चारों को डिटेन कर लिया। पूछताछ में अपना नाम धर्माराम (25) पुत्र वीरमाराम निवासी देवलियारी समदड़ी, रावलसिंह (26) पुत्र पदमसिंह निवासी सेखाला शेरगढ़ जोधपुर, सोहनलाल (35) पुत्र पूनाराम निवासी चिरड़िया समदड़ी, कमलेश (23) पुत्र शेराराम निवासी राखी, समदडी होना बताया। तलाशी के दौरान धर्माराम, रावलसिंह और सोहनलाल के पेंट की जेब में एक-एक अवैध पिस्तोल मय खाली मैगजीन और कमलेश की जेब में एक जिंदा कारतूस मिला। सभी आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस अपने कब्जे में रखना पाए जाने पर सभी को गिरफ्तार किया गया। मौके से अवैध हथियार बरामद किए गए। वहीं आरोपियों के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल दौलाराम, कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, संदीप कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *