नाबालिग से रेप का आरोपी फरारी काट रहा था:स्कूल टीचर पर 10 हजार का इनाम था, स्कूल से उठा कर ले गया था; गिरफ्तार कर जेल भेजा

टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को धरा-धमकाकर रेप करने के मामले में बालोतरा जिले की महिला पुलिस ने संविदा कर्मी टीचर को गिरफ्तार किया है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की है। आरोपी पर 10 हजार रुपए इनाम घोषित है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। स्कूल जा रही बच्ची को साथ ले गया था पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर 2025 को नाबालिग स्टूडेंट ने बालोतरा महिला थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि जिसमें बताया कि 9 अक्टूबर को घर से स्कूल जा रही थी। बीच रास्ते में स्कूल में लगे संविदा कर्मी टीचर ने डरा-धमकाकर बाइक पर बैठाकर बालोतरा होटल में लेकर जाकर रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर बीएनएस और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। नाबालिग का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए। गिरफ्तारी के डर से भागा था महिला थानाधिकारी गीता कुमारी ने बताया- घटना के बाद आरोपी नागौर निवासी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया। जिसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन पुलिस की भनक लगने पर भागने में सफल रहा। एसपी बालोतरा ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी व्यवसायिक शिक्षा अनुदेशक के पद पर संविदा के माध्यम से मासिक वेतन पर कार्यरत था। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल चावंड सिंह, कॉन्स्टेबल केशाराम, चैनाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *